हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का प्रभाव बहुत ज्यादा पड़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में हमेशा कई बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि हमारे जीवन में हमें किसी भी तरह की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। घर की उत्तर दिशा भी इस मामले में बहुत खास होती है।
हिंदू धर्म में जीवन जीने के कई तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस क्षेत्र में जानकारी रखने वालों की मानें तो कई वस्तुएं व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव डालता है। हालांकि लोग जानकारी के अभाव में इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा होती है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा को घर में हमेशा ही दोषों से मुक्त रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के उत्तरी हिस्से में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कहा जाता है कि उत्तर दिशा में गंदगी और किसी भी गंदी चीज को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कई तरह की परेशानियाँ आती है और व्यक्ति का जीवन खराब हो जाता है। घर में धन-धान्य की कमी होने लगती है और माता लक्ष्मी उस व्यक्ति से नाराज हो जाती हैं।
Table of Contents
उत्तर दिशा में होना चाहिए प्रवेश द्वार
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर का मुख्य प्रवेश द्वार हमेशा उत्तर में होना चाहिए। कहते हैं कि इस तरफ में दर्पण लगाना उत्यंत ही शुभ होता है। इसके साथ-साथ इस क्षेत्र में मनी प्लांट लगाने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। नौकरी में तरक्की पाने के लिए घर के उत्तर साइड में धन के देवता कुबेर जी की प्रतिमा लगानी चाहिए।
घर की उत्तर दिशा की दीवारों पर किसी भी प्रकार का दरार नहीं होना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा होने पर घर में माता लक्ष्मी का आगमन रूक जाता है और व्यक्ति की तरक्की भी बाधित होती है।
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in