नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव को टालने पर भाजपा को आड़े लेते हुए कहा कि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है और एमसीडी में हार के डर से छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर भाग गई। भाजपा को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है, तो एमसीडी चुनाव समय पर करा कर और जीत कर दिखा दो, हम राजनीति छोड़ देंगे। भाजपा अपनी हार से बचने के लिए पहले राज्य चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव को टलवा दिया और अब एक संशोधन के जरिए चुनाव को कई महीनों के लिए टालने जा रहे हैं। अगर इस देश के अंदर चुनाव ही टल गए, तो जनतंत्र क्या बचेगा?
Table of Contents
दिल्ली नगर निगम के चुनाव जीतकर दिखाए बीजेपी
केजरीवाल बोले भाजपा का दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दी थीं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं। कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे। प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर अपील है कि कल मोदी जी रहेंगे या नहीं रहेंगे, केजरीवाल रहेगा या नहीं रहेगा, यह जरूरी नहीं है। यह देश बचना चाहिए। एक छोटे से चुनाव को जीतने के लिए आप इस देश की व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर अपील है कि देश के साथ खिलवाड़ मत करिए
दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले दिन की समाप्ति के बाद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी, तीनों को आज ही के दिन फांसी पर लटकाया गया था। इन लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। देश आजाद हुआ और एक संविधान बना। संविधान में जनता को सारी ताकत दी गई कि जनता अपनी सरकारें चुनेंगी और वो सरकारें जनता के सपनों को पूरा करेंगी।
Read Also:- CM केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in