पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है और उसके बाद ट्विटर पर इसे पोस्ट भी किया।
Table of Contents
सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के अध्यक्ष से मांगा था इस्तीफा
दरअसल बीते 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शर्मनाक हार मिली। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर इन सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग की थी। सिद्धू को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ही अध्यक्ष बनाया गया था और वह इसपर आठ महीने रहे।
सिद्धू ने ट्विट करके दी जानकारी
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इस्तीफे की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। सिद्धू ने अपना इस्तीफा चंद शब्दों में लिखा है। इसमें पंजाब में हुए चुनाव में मिली हार का कोई जिक्र नहीं किया है।
कांग्रेस नेताओं ने हार के लिए सिद्धू और चन्नी को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेताओं ने पंजाब में हार के लिए सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदार ठहराया। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी भी अपनी सीट नहीं बचा सके। कांग्रेस की हार के बाद लगातार नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में सिर्फ 18 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। नवजोत सिंह सिद्धू खुद अमृतसर ईस्ट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने उन्हें चुनाव में हरा दिया।
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in