उत्तराखंड: बीजेपी से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आयी विधायक ऋतु खंडूरी (Ritu Khanduri) को निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। ऋतु खंडूरी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु खंडूरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की।
Table of Contents
ऋतु खंडूरी बनीं उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर
इसके बाद नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया। ऋतु खंडूरी (Ritu Khanduri) उत्तराखंड के छठवें विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई है। गौरतलब है कि वर्ष 2000 से उत्तराखंड विधानसभा में प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर पीठासीन रहे हैं।
आज का दिन मेरे और राज्य के लिए गौरवपूर्ण
उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सफल संचालन सभी सदस्यों के सहयोग पर निर्भर करता है। पंचम विधानसभा का निर्विरोध रूप में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर ऋतु खंडूरी (Ritu Khanduri) ने कहा आज का दिन मेरे और राज्य के लिए गौरवपूर्ण है। यह राज्य 22 साल पुराना है और पुराने राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरा है। विधानसभा में महिलाओं के लिए बैठने का कमरा नहीं जिससे बहुत परेशानी होती है। यह बनवाना मेरी प्राथमिकता होगी।
उत्तराखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋतु खंडूरी को बधाई देेते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है और यह मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है। हमारी विधानसभा उनके नेतृत्व में प्रगति के नए इतिहास रचेगी। उनको में हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in