प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि बिहार विकास के नए-ने कीर्तिमान स्थापित करता रहे। बता दें कि 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य बना था।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के सभी भाइयों और बहनों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।’
क्यों मनाया जाता है बिहार दिवस?
बता दें कि यह दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन ब्रिटिश सरकार द्वारा बंगाल से बिहार को साल 1912 में अलग किया गया था। बिहार जनसंख्या के हिसाब से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का 12वां राज्य (पहले 7वां राज्य, झारखंड सहित) है।
बिहार राज्य का संपूर्ण क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है। बिहार पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल और दक्षिण में झारखंड (पहले बिहार का हिस्सा) से अपना बॉर्डर शेयर करता है। बिहार में तीन प्रमुख सांस्कृतिक क्षेत्र मिथिला, मगध और अंग प्रदेश शामिल हैं।
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in