नई दिल्ली: भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार (BJP President Draupadi Murmu) के नाम की घोषणा कर दी है। BJP ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते वक्त इस बात पर जोर दिया कि इस बार एक महिला आदिवासी राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए। उन्होनें कहा हमने NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मदीवार घोषित किया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा मुझे विश्वास है कि वह एक महान राष्ट्रपति होंगी।
Table of Contents
NDA की तरफ से Draupadi Murmu बनीं पहली पसंद
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President Draupadi Murmu) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से एक राष्ट्रपति देने की तैयारी है। वे बताते हैं कि इस बार पूर्वी भारत से किसी को मौके देने पर सभी के बीच में सहमति बनी थी। हमने इस बात पर भी विचार किया कि अभी तक देश को आदिवासी महिला राष्ट्रपति नहीं मिली हैं। ऐसे में बैठक के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई गई। द्रौपदी मुर्मू ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे आप सभी से ये(राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने की) खबर मिली और मैं आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।
संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं मैं उसके अनुसार करूंगी काम
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (BJP President Draupadi Murmu) ने आगे कहा कि हमारा काम लोगों के पास जाना, निर्वाचक मंडल के सदस्यों तक पहुंचना और उनका सहयोग लेना है। मैं सभी दलों और राज्यों से समर्थन के लिए अनुरोध करूंगी। मैं आश्चर्य हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं मैं उसके अनुसार काम करूंगी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुने जाने पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं।
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in