करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज बाद दोपहर करनाल पंचायत भवन से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 32 करोड़ रुपए के 5 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया तथा नगर निगम की मेयर रेनूबाला गुप्ता की उपस्थिति रहेगी।
Table of Contents
करनाल दौरे पर CM मनोहर लाल
मुख्यमंत्री द्वारा करनाल नगर निगम क्षेत्र के गांव कैलाश में करीब 14 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले हॉकी स्टेडियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट गांव फूसगढ़ में करीब 3 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों व नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। करीब 4 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से ताऊ देवी लाल चौक से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
आज हॉकी स्टेडियम के निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास
साथ ही आपको बता दें कि आज करीब 5 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से सेक्टर 32 व 33 में पार्कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। करीब 3 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम में सामुदायिक केन्द्र, चारदीवारी, द्वार एवं योग-शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in