मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल के सफाईकर्मी ने उसके साथ रेप की वारदात को अजांम दिया है। मिर्जापुर अस्पताल में रेप मामले सामने आने के बाद हड़कप मच गया है। पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय गर्भवती महिला सात मई को मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि वह रात में बाथरुम गई थी। जब वह बाथरूम में अपने कपड़े बदल रही थी। तभी सफाईकर्मी जबरन अंदर घुसा और महिला के कपड़े बाहर फेंक दिए।इसके बाद वह जबरन महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गया।
पति को दी सूचना
जिसके बाद हॉस्पिटल में पीड़ित महिला से बलात्कार के बाद घर चली गयी। जहाँ जब पीड़ित ने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।वह महिला को लेकर ईलाज के लिए महिला अस्पताल पहुचा और वहां ईलाज के लिए भर्ती करवाया।पत्नी के साथ हुए इन खौफनाक वारदात को लेकर मंगलवार को पूरे मामले की शिकायत पुलिस से किया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मरीज के साथ हुए इन सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी महिला अस्पताल पहुंचे। डीएम प्रवीण कुमार को एक वीडियो मिला है। उससे ममला संज्ञान में आया है। उसके आधार पर जाँच चल रही है। टीम का गठन कर दिया गया है।जिस व्यक्ति पर पीड़िता ने आरोप लगाया है उसकी तालश हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में कार्रवाई हो रही है। वहीं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी की तालश की जा रही है।
यह भी पढ़ें मनपसंद खाना नहीं बनने पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ कई वार, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in