बॉलीवुड के महान कलाकार धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक 86 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र को पिछले हफ्ते स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल ले जाया गया था। खबरों के मुताबिक, उन्हें ICU में रखा गया था। लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दिया है कि अभिनेता की सेहत को लेकर फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है, उनकी सेहत में तेजी से सुधार दिखाई दे रहा है। साथ ही वो सही सलामत घर आ चुके हैं।
बता दें अभिनेता धर्मेंद्र बढ़ती उम्र की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य संबधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद भी वो बड़ी फूर्ती के साथ ही फिल्मों में काम करते हुए दिखाई भी दे रहें है। रिपोर्ट्स की माने तो करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी अभिनेता धर्मेंद्र नजर आने वाले है। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आएंगी। वहीं धर्मेंद्र अपने बेटों के साथ अपने 2 में भी काम करने जा रहे हैं।
वहीं एक्टर के परिवार के एक शख्स ने अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘धर्मेंद्र जी कुछ दिन पहले बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था… लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है…इस समय उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है और एक दो दिन में ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।’ हालांकि आपको बता दें कि धर्मेंद्र अपने उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार सक्रिय दिखाई पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वो अपने नए वीडियो के साथ अपने चाहने वालों के बीच बने रहते हैं।
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in