पंजाब में सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ताबड़तोड़ कई बड़े फैसले ले रहे हैं। मंगलवार को मान सरकार ने 35000 संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने का ऐलान किया है। बता दें कि 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री मान ने कई बड़े फैसले लिए हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार 35 हजार संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करेगी। मुख्यमंत्री मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि समूह सी और डी के 35,000 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है।
Table of Contents
23 मार्च को छुट्टी का ऐलान
इससे पहले भगवंत मान सरकार ने 23 मार्च को पंजाब में पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया। बता दें कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इस दिन को मान सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है। इसके अलावा विधानसभा में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
25 हजार रिक्त पद भरे जाएंगे
पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली ही बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी विभागों में रिक्त 25000 पदों पर भर्तियाँ करने का ऐलान किया था। इसमें लिस महकमे के लिए 10 हजार पद जबकि 15 हजार पद अलग-अलग विभागों के लिए है। इन सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने के अंदर ही शुरू की जाएगी।
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in