दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को एक प्रेस-कांफ्रेंस के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला किया। उन्होनें कहा भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है।
Table of Contents
मनीष सिसोदिया के बयान पर CM जयराम ठाकुर का पलटवार
अब इस हमले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या यह उनसे पूछकर तय होगा? मैं यह जानना चाहता हूं कि इसमें उनको क्या लाभ हो रहा है? अरविंद केजरीवाल आए थे और आकर चले गए। अपनी उम्मीद के विपरीत उनको नज़ारा देखने को मिला। मैं सिरे से इस बात को (नेतृत्व परिवर्तन को) खारिज करता हूं।
अरविंद केजरीवाल आए थे और आकर चले गए: जयराम ठाकुर
मनीष सिसोदिया ने अपने बयान में साथ ही ये भी कहा कि कल हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुई रैली में अरविंद केजरीवाल जी को मिले जबरदस्त जन-समर्थन को देखकर भाजपा बुरी तरह से घबरा गई है और विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि हिमाचल में 4.5 साल से चल रही अपनी नाकाम सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा अपना CM बदलने जा रही है और जयराम ठाकुर को बदलकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जयराम एक बेहद ही नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।
हिमाचल के लोग BJP को याद नहीं करने वाले
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को हिमाचल की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। पिछले 4.5 सालों में हिमाचल (Himachal) में भाजपा की सरकार ने लोगों को धोखा देने और उनकी उम्मीदों को तोड़ने के अलावा कुछ काम नहीं किया है। पिछले 4.5 सालों में भाजपा को तो हिमाचल की जनता की याद नहीं आई, लेकिन अब हिमाचल के लोग BJP को याद नहीं करने वाले हैं।
Read Also:- हिमाचल प्रदेश में भी AAP की सरकार लाकर भाजपा का अहंकार तोड़ेगी जनता- मनीष सिसोदिया
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in