उत्तराखंड: ‘AAP’ को कर्नल रि. अजय कोठियाल (Colonel Ajay Kothiyal) ने बड़ा झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होनें अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। वह उत्तरकाशी जनपद की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उन्हें मात्र 6161 वोट ही मिल पाए थे। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्हें मात्र 10.33 वोट मिले थे।
Table of Contents
जानिए कौन हैं अजय कोठियाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में आगामी चुनाव में कर्नल रि. अजय कोठियाल (Colonel Ajay Kothiyal) को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। कर्नल कोठियाल ने सेना में 26 साल तक सेवा दी हुई है। वर्ष 1992 को कर्नल अजय कोठियाल गढ़वाल राइफल की 4वीं बटालियन में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। 26 अप्रैल 2013 से 26 अप्रैल 2018 तक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य रहे हैं। उन्होंने केदारनाथ आपदा के बाद पुनर्निर्माण के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया है।
कर्नल अजय कोठियाल ने कश्मीर में 26 आतंकवादियों को किया था ढेर
आपको बता दें कि कर्नल अजय कोठियाल की पहचान हमेशा एक साहसी, जुझारू, प्रेरक एवं मार्ग दर्शक अधिकारी के रूप तौर पर रही। वर्ष 2001 से लेकर 2003 तक कश्मीर में आपरेशन पराक्रम, आपरेशन नशनूर में गोलियां लगने के बाद भी 26 आतंकवादियों को ढेर किया था।
केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में रहा सराहनीय योगदान
अजय कोठियाल का केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में सराहनीय योगदान रहा है। वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद केदारनाथ धाम को संवारने में निम की टीम कर्नल कोठियाल की अगुआई में मिशन की तरह जुटी रही। इसके साथ युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण के लिए कर्नल कोठियाल की प्रेरणा से यूथ फाउंडेशन का गठन हुआ।
Read Also:- झांसी: पत्नी ने ही खेला पति की हत्या का खूनी खेल, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
Follow us for More Latest News on
Author- @admin
Facebook- @digit36o
Twitter- @digit360in
Instagram- @digit360in